International Gita Mahotsav

 

INTERNATIONAL GITA MAHOTSAV

Kurukshetra, Haryana (15 November to 5 December 2025)

सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग की राज्य स्तरीय प्रदर्शनी ने गीता महोत्सव में बनाई अलग पहचान

कुरुक्षेत्र के ब्रह्मसरोवर पर आयोजित अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 2025 में सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग की राज्य स्तरीय प्रदर्शनी ने इस वर्ष अपनी विशिष्ट पहचान बनाई। महोत्सव में आए देश-प्रदेश के शिल्पकार अपनी हस्तशिल्प कला से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर रहे हैं, वहीं यह प्रदर्शनी हरियाणा सरकार की लोक-कल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही है। जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी डॉ. नरेन्द्र सिंह ने बताया कि प्रदर्शनी में हरियाणा सरकार के विभिन्न विभागों द्वारा अपनी नीतियों, योजनाओं और उपलब्धियों को आकर्षक रूप में प्रस्तुत किया गया है। प्रतिदिन हजारों पर्यटक स्टॉल का अवलोकन कर सरकार द्वारा संचालित विकास कार्यों की जानकारी प्राप्त कर रहे हैं। प्रदर्शनी में अभिलेखागार विभाग, हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, पशुपालन एवं डेयरी विभाग, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, विद्युत प्रसारण निगम सहित अनेक विभागों ने जनकल्याणकारी योजनाओं और लघु फिल्मों के माध्यम से पर्यटकों का ध्यान आकर्षित किया। डीआईपीआरओ ने बताया कि प्रदर्शनी के सफल संचालन में स्टाफ का निरंतर सहयोग महत्वपूर्ण रहा, जो दिन-रात अपनी ड्यूटी में तत्पर हैं। इस प्रदर्शनी ने महोत्सव में एक ज्ञानवर्धक और शिक्षाप्रद अनुभव के रूप में पर्यटकों के लिए विशेष आकर्षण पैदा किया।

Scroll to Top
Enable Notifications OK No thanks