International Gita Mahotsav

 

INTERNATIONAL GITA MAHOTSAV

(5 to 25 December 2026)

Kurukshetra, Haryana

यूथ ब्लड डोनेशन सोसाइटी की अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में 21-दिवसीय ब्लड एवं स्वास्थ्य कैंप सेवा

यूथ ब्लड डोनेशन सोसाइटी एवं देवी अहिल्याबाई होल्कर अनुसंधान विकास केंद्र ने इस वर्ष भी अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव, कुरुक्षेत्र के ब्रह्मसरोवर तट पर बूथ नंबर 747 पर 21-दिवसीय ब्लड एवं स्वास्थ्य कैंप शुरू किया। संस्था के अध्यक्ष विनोद पाल होलकर झांसा ने बताया कि संस्था पिछले 25 वर्षों से लगातार रक्तदान सेवाएं प्रदान कर रही है। 2017 से अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में निरंतर रक्तदान और स्वास्थ्य कैंप लगाकर जरूरतमंदों और थैलेसीमिया पीड़ितों के लिए रक्तदान मुहैया कराने का कार्य कर रही है। आज का रक्तदान शिविर महात्मा ज्योतिबा फुले जी को समर्पित है। संस्था ने अपने कार्यों से कई कीर्तिमान स्थापित किए हैं और विभिन्न सरकारी एवं संस्थागत सम्मानों से सम्मानित हो चुकी है।

Scroll to Top
Enable Notifications OK No thanks