International Gita Mahotsav

 

INTERNATIONAL GITA MAHOTSAV

Kurukshetra, Haryana (15 November to 5 December 2025)

ब्रहमसरोवर के चारों तरफ बने सेल्फी प्वाईंट पर फोटो खिंचवाने के लिए के्रजी हुए बच्चे और युवा

सोशल मीडिया के युग में सेल्फी के लिये हमेशा क्रेजी रहने वाले बच्चों और युवाओं सहित हर उम्र के लोगों लिए अच्छी खबर है। अंतराष्ट्रीय गीता महोत्सव के अवसर पर ब्रह्मसरोवर के चारों ओर जगह जगह सेल्फी पॉइंट बने हुए है और महोत्सव में आने वाले पर्यटक सेल्फी लेने के अपने  शौक को पूरा कर रहे है। अंतराष्ट्रीय गीता महोत्सव में ब्रह्मसरोवर परिसर में पुरषोतमपुरा बाग स्थित भगवान श्री कृष्ण अर्जुन रथ सबसे बड़ा सेल्फी पॉइंट है, जहां हर समय दर्जनों पर्यटक सेल्फी ले रहे होते है। भगवान श्री कृष्ण के इस रथ के साथ चार घोड़े जुड़े है और श्री कृष्ण रथ पर मौजूद अर्जुन को गीता  का उपदेश देते हुए दिखाए गए है। इस पूरे स्थल को महाभारत ग्रंथ के दृश्यों को ध्यान में रख कर बनाया गया है। इसी पौराणिक दृश्य और पवित्र ग्रंथ गीता से जुड़े होने के कारण पर्यटक सबसे ज्यादा सेल्फी इसी जगह लेते है और अपनी सेल्फी को सोशल मीडिया एकाउंट पर अपलोड कर पोस्ट करते है। सुंदर दृश्य देखकर फॉलोवर भी लाइक व कमैंट्स किये बिना नहीं रह पाते। यही नहीं ब्रह्मसरोवर चारों ओर बने विभिन्न  घाट भी सेल्फी पॉइंट है, जहां से दिन में पर्यटक पक्षियों की उड़ानों के साथ व सांध्य काल मे जगमग रोशनी में नहाए  ब्रह्मसरोवर पर सेल्फी ले रहे है। सेल्फी लेने के शौकीनों का ध्यान रखने में बेहरुपीये भी कोई कसर नहीं छोड़ रहे। अल्लाहदीन के चिराग से निकला जिन्न, लंगूर, जोकर और चंद्रकांता नाटक के पात्र क्रूर सिंह सहित अन्य वेश में बेहरुपिए ब्रह्मसरोवर पर अपनी उपस्थिति दर्ज करवाये हुए है और पर्यटकों के सेल्फी के क्रेज को पूरा कर रहे है। भगवान श्री कृष्ण और भगवान शिव के रूप के साथ भी आशीर्वाद लेते हुए सेल्फी लेने वाले भी पर्यटक मिल जाते है। इन सब के साथ साथ  हरयाणवी संस्कृति को प्रदर्शित करते सपेरा बीन पार्टी, डमरू पार्टी, नगाड़ा पार्टी व बीन बांसुरी पार्टी के कलाकार भी लोगों के सेल्फी के शौनक को पूरा करवा रहे है। यही नही पंजाब के जिन्दवा, हिमाचल के सिरमौर नाटी, राजस्थान के चेरी घुम्मर, जम्मू कश्मीर के हिमाली व पंजाब के फौजी बैंड के कलाकारों के साथ पर्यटक सेल्फी लेते नजर आ रहे है। इन सब के साथ साथ ब्रह्मसरोवर पर विभिन्न स्थलों पर बनी रंगोली भी सेल्फी पॉइंट है। अगर हम यह कहे कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव पर पूरा  ब्रह्मसरोवर परिसर सेल्फी पॉइंट है तो अतिशयोक्ति नही होगी। सेल्फी लेते हुए हमें इस बात का भी अवश्य ध्यान रखना चाहिए कि हम अपनी जान को खतरे में डाल कर सेल्फी ना ले।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
Enable Notifications OK No thanks