International Gita Mahotsav

 

INTERNATIONAL GITA MAHOTSAV

(5 to 25 December 2026)

Kurukshetra, Haryana

धर्मक्षेत्र-कुरुक्षेत्र पूरे विश्व में सबसे सुंदर और भव्य दर्शनीय स्थल:आर्थर

फ्रांस से शांति नोबेल पुरस्कार विजेता डा. आर्थर रिडेकर ने महोत्सव में सायंकालीन आरती में की शिरकत, प्रशासनिक अधिकारियों के साथ करवाया यादगारी समूह चित्र, ब्राजील की यूनिवर्सिटी ऑफ ब्रासिलिया और पौलेंड की यूनिवर्सिटी ऑफ वारसा के प्रोफेसर ने भी की महोत्सव में शिरकत
फ्रांस से शांति नोबेल पुरस्कार विजेता डा. आर्थर रिडेकर ने कहा कि उन्हें बहुत देश देखने का मौका मिला लेकिन धर्मक्षेत्र-कुरुक्षेत्र विश्व में सबसे सुंदर और भव्य दर्शनीय स्थल है। इस स्थल पर भगवान श्रीकृष्ण ने गीता के उपदेश दिए। यह उपदेश आज भी पूरे विश्व में शांति का मार्ग दिखाते है। इस विश्व में शांति स्थापित करने के लिए प्रत्येक मानव को पवित्र ग्रंथ गीता के उपदेशों का अनुसरण करना चाहिए।
इससे पहले शांति नोबेल पुरस्कार विजेता डा. आर्थर रिडेकर, हरियाणा सीसीएस कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कुलपति प्रोफेसर वीके कांबोज, कनाड़ा की यूनिवर्सिटी ऑफ ब्रिटिश कोलंबिया के प्रोफेसर देवकी नंदन, पौलेंड से यूनिवर्सिटी ऑफ वारसा के प्रोफेसर टकाओ इशिकावा, ब्राजील से यूनिवर्सिटी ऑफ ब्रासिलिया के प्रोफेसर फ्रांसिस्को फैगियन, वालमी हेथे फैगियन, मारिया फैगियन, सेसिला फेगियन, उपायुक्त शांतनु शर्मा, केडीबी के सीईओ एवं एडीसी अखिल पिलानी, हरियाणा सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष धुमन सिंह किरमच, हरियाणा ग्रंथ अकादमी के उपाध्यक्ष डा. विरेंद्र चौहान, केडीबी के मानद सचिव उपेंद्र सिंघल, डीएमसी पंकज सेतिया, कृषि विश्व विद्यालय केमिस्ट्री विभाग के चेयरमैन डा. रजनीकांत शर्मा, केडीबी सदस्य अशोक रोशा, केडीबी सदस्य डा. ऋषिपाल मथाना, केडीबी सदस्य कैप्टन अमरजीत सिंह, पूर्व सदस्य सौरभ चौधरी सहित अन्य गणमान्य लोगों ने अंतर्राष्टï्रीय गीता महोत्सव पर ब्रहमसरोवर की महाआरती और पूजा-अर्चना की तथा दीपशिखा प्रज्ज्वलित कर विधिवत रुप से महाआरती का शुभारम्भ भी किया। इसके उपरांत सभी मेहमानों ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ यादगारी समुह चित्र भी करवाया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
Enable Notifications OK No thanks