International Gita Mahotsav

 

INTERNATIONAL GITA MAHOTSAV

(5 to 25 December 2026)

Kurukshetra, Haryana

गीता स्थली कुरुक्षेत्र आने वाले समय में पूरे विश्व को दिखाएगा शांति सदभावना का मार्ग:रणधीर

गीता स्थली कुरुक्षेत्र आने वाले समय में पूरे विश्व को दिखाएगा शांति सदभावना का मार्ग:रणधीरहरियाणा पर्यटन विकास निगम के चेयरमैन एवं पूंडरी के विधायक रणधीर गोलन, गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद, विधायक सुभाष सुधा, विधायक कृष्ण मिड्डïा, आरएसएस के वरिष्ठï नेता प्रेम गोयल ने सांध्यकालीन महाआरती में की शिरकत, मेहमानों को स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानितकुरुक्षेत्र 8 दिसंबर हरियाणा पर्यटन विकास निगम के चेयरमैन एवं पूंडरी के विधायक रणधीर गोलन ने कहा कि अंतर्राष्टï्रीय गीता महोत्सव की तरफ पूरा विश्व आर्कषित हो रहा है। यह गीता स्थली कुरुक्षेत्र आने वाले कुछ समय में पूरे विश्व को शांति सदभावना का मार्ग दिखाने का काम करेंगा। इससे पूरे विश्व में संघर्ष मिट जाएगा और शांति सदभावना बन जाएगी। विधायक रणधीर गोलन बुधवार को देर सायं ब्रहमसरोवर पुरुषोतमपुरा बाग में महोत्सव के गीता महाआरती कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रुप में बोल रहे थे। इससे पहले हरियाणा पर्यटन विकास निगम के चेयरमैन एवं पूंडरी के विधायक रणधीर गोलन, गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद, विधायक सुभाष सुधा, विधायक कृष्ण मिड्डïा, आरएसएस के वरिष्ठï नेता प्रेम गोयल, केडीबी के मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा, आरएसएस के सह विभाग कार्यवाह डा. प्रीतम सिंह, नप की निवर्तमान अध्यक्षा उमा सुधा, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर मिर्जापुर, जिला महामंत्री सुशील राणा, बाबुराम टाया, विजयंत बिंदल, रेणू खुग्गर, केडीबी सदस्य सौरव चौधरी सहित अन्य गणमान्य लोगों ने अंतर्राष्टï्रीय गीता महोत्सव पर ब्रहमसरोवर की महाआरती और पूजा-अर्चना की तथा दीपशिखा प्रज्ज्वलित कर विधिवत रुप से महाआरती का शुभारम्भ भी किया। इस महाआरती का गुणगान पंडित बलराम गौतम, पंडित सोमनाथ शर्मा, गोपाल कृष्ण गौतम, अनिल व रुद्र ने किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
Enable Notifications OK No thanks