International Gita Mahotsav

 

INTERNATIONAL GITA MAHOTSAV

(5 to 25 December 2026)

Kurukshetra, Haryana

अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 2022 में जादूगर सम्राट शंकर

जादूगर सम्राट शंकर ने मीडिया के समक्ष रखी जादू की कला, अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव-2022 में 25 नवंबर को उपायुक्त शांतनु शर्मा करेंगे जादू शो का शुभारंभ, रोजाना मल्टी आर्ट कल्चरल सेंटर में दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक और सायं 4 बजे से 6 बजे तक होगा शो, सभी का प्रवेश होगा निशुल्क
विश्व विख्यात जादूगर सम्राट शंकर पिछले 48 सालों से भारत की जादू कला को बचा रखे हुए है। इस आर्ट को जिंदा रखने के लिए ही अब तक 30 हजार में से 28 हजार शो चेरिटी के लिए किए है। इस विश्व विख्यात जादूगर ने कोरोना काल, बाढ़, कारगिल युद्घ, मुख्यमंत्री राहत कोष, रैडक्रास सहित अन्य संस्थाओं में भी आर्थिक सहयोग किया है। इस वर्ष प्रसिद्घ जादूगर शंकर सम्राट अंतर्राष्टï्रीय गीता महोत्सव-2022 में हरियाणा कलाकीर्ति भवन के ओपर एयर थियेटर में 25 नवंबर से जादू का शो शुरु कर रहे है। यह शो 7 दिन तक चलेगा। इस शो का उदघाटन 25 नवंबर को उपायुक्त शांतनु शर्मा करेंगे।
विश्व विख्यात जादूगर शंकर सम्राट वीरवार को केडीबी के सभागार में बनाए गए मीडिया सेंटर में पत्रकारों से रुबरु हो रहे थे। उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव-2022 में अपने रोजाना जादू के शो का मुख्य थीम पवित्र ग्रंथ गीता और महाभारत के साथ जोडऩे का एक नया प्रयास किया गया है। इस देश में जादू की कला को जिंदा रखने के लिए 1974 से लगातार प्रयास कर रहे है। इस देश की 130 करोड़ की आबादी में महज 13 विख्यात जादूगर ही इस कला को बचाकर रखे हुए है। यह जादू की कला एक साधना है। इस कला के माध्यम से लोगों को हिप्नोटाइज किया जाता है और कुछ ट्रिक्स के माध्यम से अपनी कला से लोगों का मनोरंजन किया जाता है। इस कला के माध्यम से लोगों के अंधविश्वास और भ्रांतियों को दूर किया जाता है तथा लोगों को कर्म करने का संदेश दिया जाता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
Enable Notifications OK No thanks