International Gita Mahotsav

 

INTERNATIONAL GITA MAHOTSAV

(5 to 25 December 2026)

Kurukshetra, Haryana

विकासात्मक उपलब्धियों में देश के अग्रणी राज्यों में है हरियाणा की अलग पहचान: नायब सिंह सैनी

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के दौरान सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग द्वारा तैयार की गई राज्यस्तरीय प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस प्रदर्शनी में हरियाणा के गौरवशाली इतिहास और विकासात्मक पहलुओं को प्रमुखता से दर्शाया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा प्रदेश, अपनी ऐतिहासिक धरोहर के साथ-साथ विकासात्मक दृष्टि से भी देश के अग्रणी राज्यों में अपनी अलग पहचान बना चुका है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि जहां गीता की जन्मस्थली कुरुक्षेत्र पूरी दुनिया में ज्ञान का प्रकाश प्रदान कर रही है, वहीं हरियाणा सरकार की विकासात्मक उपलब्धियों ने राज्य को देश के प्रमुख राज्यों में एक अतुलनीय स्थान दिलवाया है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, जांजीबार के सांस्कृतिक एवं खेल मंत्री टीएम माविता, गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज, और पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने भी राज्यस्तरीय प्रगतिशील हरियाणा प्रदर्शनी का अवलोकन किया। प्रदर्शनी में हरियाणा सरकार की पिछले दस वर्षों की प्रमुख उपलब्धियों और वर्तमान कार्यकाल में किए गए विकास कार्यों को विस्तार से प्रस्तुत किया गया है।

सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक केएम पांडूरंग ने मुख्यमंत्री को प्रदर्शनी में प्रदर्शित विकास योजनाओं और हरियाणा के गौरवमयी इतिहास के बारे में जानकारी दी। उन्होंने प्रदर्शनी में दर्शाए गए विभागीय विकासात्मक पहलुओं पर भी प्रकाश डाला।

यह प्रदर्शनी 11 दिसंबर तक पर्यटकों के लिए खुली रहेगी, जिसमें हरियाणा की प्रमुख विकास योजनाओं, जनसेवा, और राज्य के समग्र विकास को प्रदर्शित किया जाएगा।

इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के राजनैतिक सलाहकार भारत भूषण भारती, उपायुक्त नेहा सिंह, पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला, शहीदी स्मारक के निदेशक कुलदीप सैनी, और कई अन्य प्रमुख अधिकारीगण भी उपस्थित थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
Enable Notifications OK No thanks