International Gita Mahotsav

 

INTERNATIONAL GITA MAHOTSAV

Kurukshetra, Haryana (15 November to 5 December 2025)

सूचना जनसम्पर्क एवं भाषा विभाग की राज्य स्तरीय प्रदर्शनी ने बनाई विश्व पटल पर अलग छाप: नरेन्द्र

ब्रहमसरोवर के पावन तट पर आयोजित अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में सूचना जनसम्पर्क एवं भाषा विभाग द्वारा लगाई गई राज्य स्तरीय प्रदर्शनी ने अपनी अनूठी पहचान बनाई है। इस प्रदर्शनी में हरियाणा सरकार के 18 विभागों ने अपने-अपने विभाग से संबंधित योजनाओं और उपलब्धियों का प्रदर्शन किया। प्रदर्शनी का अवलोकन करने के लिए प्रतिदिन हजारों पर्यटक आते हैं और सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों के बारे में जानकारी प्राप्त करते हैं।

प्रदर्शनी में विभिन्न विभागों जैसे कृषि, पशुपालन, महिला एवं बाल विकास, औद्योगिक प्रशिक्षण, तकनीकी शिक्षा, खादी एवं ग्रामोद्योग, अक्षय ऊर्जा, और स्वास्थ्य विभाग आदि द्वारा अपने कार्यों और योजनाओं को प्रदर्शित किया जा रहा है। इसके साथ ही श्रीमद्भगवद गीता की प्रदर्शनी भी लगी हुई है, जिससे पर्यटक मंत्रमुग्ध हो रहे हैं।

इस प्रयास में सूचना जनसम्पर्क विभाग के कर्मचारियों का योगदान सराहनीय है, जिनके द्वारा प्रदर्शनी में फिल्में और जानकारी प्रदर्शित की जा रही हैं, ताकि अधिक से अधिक लोग सरकार की योजनाओं से परिचित हो सकें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
Enable Notifications OK No thanks