International Gita Mahotsav

 

INTERNATIONAL GITA MAHOTSAV

(5 to 25 December 2026)

Kurukshetra, Haryana

कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल व कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने ओडिसा पैविलयन में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का किया शुभारंभ

कैबिनेट मंत्रीगण ने ओडिसा पैविलयन का किया अवलोकन, कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल व कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने पदमश्री डा. इलियाना सिटारिस्टी पदमश्री डा. उत्सव चरण दास को किया सम्मानित

अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 2024 में सहयोगी राज्य ओडिसा की तरफ से ब्रह्मïसरोवर पुरुषोत्तमपुरा बाग में ओड़ीसा पैविलयन में ग्रामीण प्रवेश और सांस्कृतिक विरासत को अनोखे अंदाज से दिखाने का प्रयास किया गया। इस पैविलयन के मंच पर ओड़ीसा की लोक संस्कृति को देखने का अवसर तीर्थ यात्रियों और पर्यटको को मिला।

ब्रह्मïसरोवर पर वीरवार को देर सायं कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल और कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने ओडिसा पैविलयन में सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ किया। इससे पहले कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल, कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी, ओडिसा के भारत में प्रिंसीपल रेजिडेंट कमीश्नर विशाल ने दीप प्रज्ज्वलित करके विधिवत रूप से सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल व कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने पदमश्री डा. इलियाना सिटारिस्टी पदमश्री डा. उत्सव चरण दास को सम्मानित किया। इसके अलावा प्रसिद्घ कलाकार एवं ओडिसा में डीसीपी श्रीनिवास व प्रसिद्घ कलाकार निकित सरकार को भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल, कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी, ओडिसा के भारत में प्रिंसीपल रेजिडेंट कमीश्नर विशाल, केडीबी के मानद सचिव उपेन्द्र सिंघल, केडीबी सदस्य अशोक रोशा, एमके मोदगिल, डा.ऋषिपाल मथाना, कैप्टन परमजीत सिंह, भाजपा नेता गौरव बेदी ने ओडिसा पैविलयन का अवलोकन किया और इस प्रदेश की संस्कृति की जमकर प्रशंसा की है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
Enable Notifications OK No thanks