International Gita Mahotsav

 

INTERNATIONAL GITA MAHOTSAV

(5 to 25 December 2026)

Kurukshetra, Haryana

पवित्र ग्रंथ गीता के ज्ञान और प्रकाश से भारत फिर से बनेगा विश्व गुरु: राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया

पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने कहा कि पवित्र ग्रंथ गीता के ज्ञान और प्रकाश से भारत फिर से विश्व गुरु बनेगा। गीता के उपदेशों के माध्यम से जन-जन तक गीता का प्रकाश पहुँचाने के लिए अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव जैसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि इस धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र से गीता का संदेश पूरे विश्व तक पहुँचने के लिए महोत्सव का आयोजन एक महत्वपूर्ण कदम है।

राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया सोमवार को ब्रह्मसरोवर पुरुषोत्तमपुरा बाग में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के संत सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। इस अवसर पर गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने उन्हें पवित्र ग्रंथ गीता की प्रति भेंट की।

राज्यपाल ने कहा, “कुरुक्षेत्र की पवित्र भूमि से आज भी पूरी दुनिया को ज्ञान, संस्कार और शिक्षा मिल रही है। यह महान संस्कृति केवल पवित्र ग्रंथ गीता के उपदेशों की देन है।” उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच और नेतृत्व के कारण देश की संस्कृति को संरक्षित करने और बढ़ावा देने के लिए इस महोत्सव का आयोजन बड़े स्तर पर किया गया है।

राज्यपाल ने गीता के उपदेशों को जीवन में अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि इससे न केवल कर्म की राह पर चलने का प्रेरणा मिलती है, बल्कि पूरे मानवता को अलौकिक प्रकाश भी मिलता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
Enable Notifications OK No thanks