अन्तर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव – 2025, कुरुक्षेत्र हेतु आमंत्रण
15 नवम्बर – 5 दिसम्बर 2025 • कुरुक्षेत्र, हरियाणा
सेवा में,
{name-1}
{text-1}
आदरणीय ,
हरियाणा सरकार द्वारा प्रत्येक वर्ष श्रीमद्भगवद्गीता जयंती के अवसर पर अन्तर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन कुरुक्षेत्र में किया जाता है। यह पवित्र भूमि महाभारत के दिव्य संदेश और श्रीमद्भगवद्गीता के शाश्वत ज्ञान से आलोकित है। कुरुक्षेत्र की यह पावन धरती भारत की सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक धरोहर का गौरवशाली प्रतीक रही है।
इस वर्ष अन्तर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव (2025) का विषय है — “श्रीमद्भगवद्गीता में स्वधर्म: कर्तव्य, शांति, सद्भाव एवं स्वदेशी की प्रेरणा”। यह महोत्सव 15 नवम्बर से 05 दिसम्बर, 2025 तक कुरुक्षेत्र में भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। जो सभी श्रद्धालुओं और प्रतिभागियों के लिए एक आध्यात्मिक एवं प्रेरणादायक अनुभव प्रदान करेगा।
इस महोत्सव में गीता वैश्विक सम्मेलन, संत सम्मेलन, महाआरती, दीपोत्सव, बालकों द्वारा गीता पाठ, सांस्कृतिक कार्यक्रम, तथा श्रीमद्भगवद्गीता पर सेमिनार आयोजित किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त सरकारी विभागों, सामाजिक संस्थाओं एवं स्वयं सहायता समूहों द्वारा प्रदर्शनी, शिल्प और सरस मेला भी महोत्सव का आकर्षण रहेंगे। “इस बार हरियाणा पैविलियन एवं भागीदार प्रदेश — मध्य प्रदेश की समृद्ध संस्कृति, कला, लोक परंपराओं और विरासत को विशेष रूप से प्रदर्शित किया जाएगा।”
महोत्सव के प्रमुख आकर्षण:
- संत सम्मेलन
- महाआरती एवं दीपोत्सव
- वैश्विक गीता पाठ
- श्रीमद्भगवद्गीता संगोष्ठी
- सरकारी विभागों एवं सामाजिक संस्थाओं की प्रदर्शनियाँ
- शिल्प एवं सरस मेला
- विद्यार्थियों की विभिन्न रचनात्मक प्रतियोगिताएँ
मैं, आपके परिवार एवं संगठन को इस दिव्य महोत्सव में सादर आमंत्रित करता हूँ। कृपया इस पावन अवसर पर आप कुरुक्षेत्र पधारें और “वसुधैव कुटुम्बकम् – विश्व एक परिवार है” के अमर संदेश को आत्मसात करते हुए इस आयोजन का हिस्सा बनें।
आपकी उपस्थिति इस पावन अवसर को और अधिक गरिमामयी तथा आध्यात्मिक ऊर्जा से परिपूर्ण करेगी।