International Gita Mahotsav

 

INTERNATIONAL GITA MAHOTSAV

(5 to 25 December 2026)

Kurukshetra, Haryana

हमें अपनी संस्कृति और संस्कार पर गर्व होना चाहिए: कैलाश सैनी

मुख्यमंत्री हरियाणा नायब सिंह सैनी के कुरुक्षेत्र कार्यालय के प्रभारी कैलाश सैनी ने कहा कि गीता में दिए गए ज्ञान में मानव की हर समस्या का समाधान निहित है। गीता के श्लोकों का स्मरण करने से जहां मन को शांति मिलती है, वहीं हमारे आध्यात्मिक ज्ञान में भी वृद्धि होती है।

वे मंगलवार को लाडवा के हिन्दू हाई स्कूल में आयोजित तीन दिवसीय जिला स्तरीय गीता जयन्ती समारोह के दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम संध्या में बतौर विशेष अतिथि बोल रहे थे। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने सबसे पहले श्रीमद् भगवद् गीता की पुस्तक पर पुष्प अर्पित किए और पूजा अर्चना की।

उन्होंने कहा कि लाडवा में पहली बार गीता जयन्ती समारोह का आयोजन हो रहा है, और यह आयोजन 11 दिसम्बर तक चलेगा। उन्होंने कहा कि गीता ही जीवन का आधार है और मां जैसा वात्सल्य गीता देती है। आज पूरे देश में केन्द्र और प्रदेश सरकार के प्रयासों से अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव बड़े हर्षोउल्लास के साथ मनाया जा रहा है और सभी जिलों में जिला स्तरीय गीता जयन्ती समारोह आयोजित हो रहे हैं।

कैलाश सैनी ने कहा कि हमें अपनी संस्कृति और संस्कार पर गर्व होना चाहिए। उन्होंने कहा कि भगवान ने चार वेद चार ऋषियों के माध्यम से बनाए और फिर वेदों का ज्ञान उपनिषदों में आया, और यही ज्ञान गीता में है। गीता हमें कर्म करने का संदेश देती है। गीता में कहा गया है कि कर्म करो, गीता भारतीय दर्शन की जीवन पद्धति है। भगवान श्री कृष्ण का जीवन चिंतन है। गीता में जीवन की हर समस्या का समाधान है। गीता घर-घर में पढ़ी जानी चाहिए, क्योंकि गीता पढ़कर सकारात्मक सोच आती है।

इस अवसर पर तहसीलदार नवम धानिया, एआईपीआरओ बलराम शर्मा, नायब तहसीलदार बलकार सिंह, बीईओ हरदीप कौर, आयोजन समिति के सदस्य प्रवेश कुमार, हिन्दू हाई स्कूल के चेयरमैन पवन गर्ग, गुरनाम सिंह मंगोली, संजीव नम्बरदार वडैच, पूनम सैनी, सुनील भट्ट, विकास सिंघल, राकेश शर्मा, मनीष सिंघल, अरूण करूडवाल, अरविन्द सिंघल, सोम प्रकाश शर्मा, योगिता आहलूवालिया सहित आयोजन समिति के सभी सदस्य, विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि, स्कूली विद्यार्थी और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
Enable Notifications OK No thanks