International Gita Mahotsav

 

INTERNATIONAL GITA MAHOTSAV

(5 to 25 December 2026)

Kurukshetra, Haryana

हरियाणा महिला विकास निगम का स्टॉल: आत्मनिर्भरता की ओर एक कदम!

अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में हरियाणा महिला विकास निगम द्वारा संचालित स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने अपने हुनर से जुड़े घरेलू उत्पादों का प्रदर्शन किया है। इस स्टॉल पर ऊनी वस्त्र, सजावटी सामान और लकड़ी के बने उत्पाद आकर्षक तरीके से प्रस्तुत किए गए हैं। पूनम और प्रियंका जैसी महिलाओं ने बताया कि वे स्वयं सहायता समूह के माध्यम से अपने घर में बनाए गए सामान को बेचकर अच्छा मुनाफा कमा रही हैं। हरियाणा सरकार की मदद से ये महिलाएं स्वावलंबी बन रही हैं और आत्मनिर्भरता की दिशा में कदम बढ़ा रही हैं। इस महोत्सव ने न केवल उनके उत्पादों को दर्शकों तक पहुंचाया, बल्कि उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित भी किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
Enable Notifications OK No thanks