International Gita Mahotsav

 

INTERNATIONAL GITA MAHOTSAV

(5 to 25 December 2026)

Kurukshetra, Haryana

गीता का सार कर्म प्रधानता है: विजेंद्र गोयल

कनम फूड प्रा. लिमिटेड के निदेशक विजेंद्र गोयल ने कहा कि गीता का उपदेश कोई साधारण उपदेश नहीं है। गीता का सार कर्म प्रधानता है। हमें कठिन परिश्रम के साथ कर्म करना चाहिए और विपरीत परिस्थितियों में भी संयम बनाए रखते हुए काम करते रहना चाहिए।

वह लाडवा के हिन्दू हाई स्कूल में आयोजित तीन दिवसीय जिला स्तरीय गीता जयन्ती समारोह के पहले दिन के सांयकालीन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। उन्होंने गीता के ज्ञान की महत्ता पर प्रकाश डाला और विद्यार्थियों से जीवन में लक्ष्य निर्धारण कर कठिनाइयों का सामना करते हुए निरंतर प्रयास करने की अपील की।

इस अवसर पर विजेंद्र गोयल ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। साथ ही, आयोजन समिति द्वारा प्रदर्शनी का अवलोकन किया और उन्हें स्मृति चिन्ह व शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया।

????️ प्रतियोगिता परिणाम ????️

प्रतियोगिताओं के विभिन्न परिणाम इस प्रकार रहे:

क्विज प्रतियोगिता में शहीद भगत सिंह पब्लिक स्कूल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

मेहंदी प्रतियोगिता में पीएम श्री राजकीय विद्यालय लाडवा की मेघा ने पहला स्थान जीता।

फ्लावर डेकोरेशन में यूनिक शिक्षा निकेतन की पलक को प्रथम पुरस्कार मिला।

रंगौली प्रतियोगिता में पीएम श्री राजकीय विद्यालय लाडवा ने पहला स्थान हासिल किया।

सांझी प्रतियोगिता में सुगनी देव आर्य कन्या विद्यालय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

इन सभी पुरस्कार विजेताओं को विशेष सम्मान मिला।

सभी उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों, बच्चों और समाज सेवियों का धन्यवाद! ????

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
Enable Notifications OK No thanks