International Gita Mahotsav

 

INTERNATIONAL GITA MAHOTSAV

(5 to 25 December 2026)

Kurukshetra, Haryana

डीएलएसए के स्टॉल पर आयोजित प्रतियोगिताओं में विजेता पर्यटकों को दिए जा रहे है प्रमाण पत्र

जिला एवं सत्र न्यायाधीश आराधना साहनी के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुरुक्षेत्र के सीजेएम एवं सचिव नितिन राज के निर्देशानुसार अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के अवसर पर स्टॉल नंबर 52-53 लगाई है। जिसके तहत आमजन को पैनल अधिवक्ता द्वारा कानूनी जागरूकता के बारे में बताया जा रहा है और साथ ही उन्हें बुकलेटस और पंपलेट देकर जागरूक किया जा रहा है। इन प्रतियोगिताओं के तहत विजेताओं को डीएलएसए के सीजेएम द्वारा सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया जा रहा है साथ ही निबंध प्रतियोगिता भी रखी गई है, जिसके तहत विद्यार्थियों को विषय दिया जा रहा है जिस पर वो निबंध भी लिख सकते है या चित्र बनाकर भी वो विषय को परिभाषित कर सकते है। स्टॉल पर एक सैल्फी प्वाइंट भी बनाया गया है। जिस पर लोग सेल्फी भी ले सकते है। स्टॉल पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन भी किया जा रहा है। आमजन को नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 के बारे में भी जागरूक किया जा रहा है, जिस पर वो मुफ्त में कानूनी सहायता प्राप्त कर सकते है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
Enable Notifications OK No thanks