International Gita Mahotsav

 

INTERNATIONAL GITA MAHOTSAV

05–25 December 2026

पिरामिड मेडिटेशन और पिरामिड स्पिरिचुअल सोसाइटी द्वारा ध्यान शिविर का आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के अवसर पर पिरामिड मेडिटेशन और पिरामिड स्पिरिचुअल सोसाइटी मूवमेंट के संयुक्त प्रयास से ब्रह्मसरोवर के सुभद्रा घाट पर 12 दिसंबर तक एक भव्य ध्यान शिविर आयोजित किया जा रहा है। यह शिविर प्रतिदिन सुबह 9 बजे से लेकर रात 8 बजे तक चलेगा।

ध्यान शिविर के बारे में जानकारी देते हुए निखिल खुरानिया ने बताया कि इस शिविर में अनुभवी साधक बच्चों, महिलाओं, पुरुषों और युवाओं को ध्यान की गहराई से जानकारी दे रहे हैं। इस शिविर में भाग लेने वाले सैंकड़ों लोग ध्यान की अनूठी अनुभवों का अनुभव कर रहे हैं और इसे अपने जीवन में सकारात्मक दिशा देने वाला मान रहे हैं।

निखिल खुरानिया ने आगे बताया कि ध्यान से न केवल मानसिक शांति मिलती है, बल्कि यह हमें अनेक शारीरिक और मानसिक परेशानियों से भी मुक्ति दिलाता है। वे कहते हैं कि जीवन की भागदौड़ और तनाव से छुटकारा पाने के लिए ध्यान आवश्यक है, और बच्चों के लिए यह उनके मानसिक विकास में मददगार साबित हो सकता है, खासकर जब उनका ध्यान मोबाइल की बजाय पढ़ाई की ओर केंद्रित हो।

इस शिविर के आयोजन में मीनाक्षी खुरानिया, रीना चौधरी, विजय डिगानी, सुधीर राजपाल और विशाल मित्तल का विशेष योगदान रहा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top