International Gita Mahotsav

 

INTERNATIONAL GITA MAHOTSAV

(5 to 25 December 2026)

Kurukshetra, Haryana

सुई से धागे की कढ़ाई की शिल्पकारी ने बनाया राष्ट्रीय अवार्ड विजेता

शिल्पकार मोहम्मद इकबाल वर्ष 2006 में मिला राष्ट्रीय अवार्ड, अमेरिका में भी एक्सपोर्ट करते है पश्मीना कढ़ाई का शॉल, शिल्पकार मोहम्मद इकबाल ने गीता जयंती को बढ़े होते हुए देखा अपनी आंखों से
शिल्पकार मोहम्मद इकबाल सुई से धागे की कढ़ाई की शिल्पकारी करते-करते राष्ट्रीय अवार्ड विजेता बन गए। इस शिल्पकारी का डंका अमेरिका में भी बजता है। इस कढ़ाई से बनी पश्मीना शॉल को अमेरिका के लोग भी पंसद करते है। अहम पहलू यह है कि इस पश्मीना शॉल पर सुई के धागे से डिजाइन करने में करीब 7 महीने का समय लग जाता है। इसलिए पर्यटकों के आर्डर पर ही पश्मीना शॉल को तैयार करते है। इस शॉल की कीमत लगभग 1 लाख रुपए मिल जाती है।
शिल्पकार मोहम्मद इकबाल ने गीता जयंती के अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव तक के सफर को अपनी आंखों से बढ़ते हुए देखा है। उनका कहना है कि धीरे-धीरे इस महोत्सव ने बड़ा स्वरुप ले लिया है। इस महोत्सव को अब सूरजकुंड मेले की तरह देखा जाने लगा है। शिल्पकार मोहम्मद इकबाल ने अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में स्टॉल नंबर 32 पर सुई के धागे से की गई कढ़ाई वाली पश्मीना शॉल भी महिलाओं के लिए रखे है। उनका कहना है कि कश्मीर में ठंड अधिक होने के कारण केवल 6 से 8 महीने ही पश्मीना शॉल के कपड़े पर कढ़ाई का कार्य किया जा सकता है। ठंड के कारण सुई से कढ़ाई करना मुश्किल हो जाता है। इसलिए कड़ी मेहनत करने के बाद ही कढ़ाई वाला पश्मीना शॉल तैयार किया जाता है। उनके साथ 6 से ज्यादा लोग इस शिल्पकला के साथ जुड़े हुए है।
उन्होंने कहा कि उदयपुर, प्रगति मैदान दिल्ली, सूरजकुंड फरीदाबाद मेलों में से सबसे अच्छा मेला कुरुक्षेत्र गीता महोत्सव का होता है। इस महोत्सव में आने का बार-बार मन करता है। इस महोत्सव में उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक कला केंद्र पटियाला की तरफ से आमंत्रित किया जाता है ओर इस महोत्सव में महिलाओं के लिए स्टोल और शॉल तैयार करके लाए है। स्टोल की कीमत 500 रुपए से लेकर 2500 रुपए तक रखी गई है, जबकि शॉल की कीमत 16 हजार रुपए तक है। उनकी शॉल को अमेरिका और बांग्ला देश के ढाका शहर में पर्यटकों के पास डिमांड के अनुसार बनाकर भेजा जाता है और यहां से अच्छा पैसा मिल जाता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
Enable Notifications OK No thanks