International Gita Mahotsav

INTERNATIONAL GITA MAHOTSAV

International Gita Mahotsav

सन्निहित सरोवर पर विश्व कल्याण के लिए होगा गीता यज्ञ

अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव पर श्री ब्राह्मण एवं तीर्थोद्घार सभा द्वारा 30 नवंबर को आयोजित होगा कार्यक्रम, उपायुक्त शांतनु शर्मा होंगे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, सभा की तरफ से निशुल्क वितरित की जाएंगी पवित्र ग्रंथ गीता की प्रतियां
कुरुक्षेत्र 26 नवंबर अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव-2022 के पावन अवसर पर श्री ब्राह्मण एवं तीर्थोद्घार सभा की तरफ से सन्निहित सरोवर पर विश्व शांति के लिए गीता यज्ञ का आयोजन 30 नवंबर को सुबह 10 बजे किया जाएगा। इस यज्ञ के दौरान श्रद्धालुओं को पवित्र ग्रंथ गीता की प्रतियां भी निशुल्क वितरित की जाएंगी। इस कार्यक्रम की तैयारियां शुरु कर दी गई है। उपायुक्त शांतनु शर्मा गीता यज्ञ में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे तथा एसडीएम सुरेन्द्र पाल विशिष्टिï अतिथि के तौर पर यज्ञ में भाग लेंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top