International Gita Mahotsav

 

INTERNATIONAL GITA MAHOTSAV

(5 to 25 December 2026)

Kurukshetra, Haryana

वियतनाम के व्यापार सचिव डो डयू खान्हो ने किया अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का दौरा, बोले- कुरुक्षेत्र और गीता महोत्सव अतुल्य

व्यापार सचिव ने कहा भारत और वियतनाम के बीच बेहतर रिश्ते, अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में बुलाने पर हरियाणा सरकार और कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड का जताया धन्यवाद
अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में शुक्रवार को वियतनाम के व्यापार सचिव डो डयू खान्हो पहुंचे। उन्होंने महोत्सव में ब्रह्मसरोवर के तट पर लगे क्राफ्ट और शिल्प मेले का अवलोकन किया और सांस्कृतिक कार्यक्रमों को भी देखा। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र और गीता महोत्सव अतुल्य है। उनके लिए यह हर्ष का विषय है की हरियाणा सरकार ने उन्हें इतने भव्य कार्यक्रम में आमंत्रित किया है।
व्यापार सचिव डो डयू खान्हो ने कहा कि कुरुक्षेत्र में उनका यह पहला दौरा है। उन्हें यहां आकर बहुत अच्छा लगा है। भारत और वियतनाम के संबंध अच्छे हैं, दोनों के बीच सांस्कृतिक व अन्य समानताएं हैं। श्रीमद्भगवद्गीता को विश्वभर में पढ़ा जाता है। उन्हें बड़ी खुशी है कि जहां इस दिव्य ग्रंथ का ज्ञान दिया गया, आज मैं परिवार सहित इस जगह पर आया हूं। हरियाणा सरकार द्वारा पर्यटन और गीता ज्ञान के प्रचार प्रसार के लिए इस तरह के भव्य आयोजन करना सराहनीय कदम है।
बाक्स
भविष्य में वियतनाम को पार्टनर देश बनाने पर किया जाएगा विचार
वियतनाम के व्यापार सचिव ने कहा कि कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड ने उन्हें अगले वर्ष अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में पार्टनर देश बनने के लिए कहा है। वह इस संबंध में भारत में वियतनाम के राजदूत से बात करेंगे और इस निमंत्रण पर जरूर विचार करेंगे। उन्होंने कहा कि कोशिश होगी की वियतनाम भी इस अंतरराष्ट्रीय महोत्सव का हिस्सा बने, क्योंकि दोनों देशों के बीच काफी समानताएं है।
बाक्स
भारत और वियतनाम के बीच मधुर संबंध
व्यापार सचिव ने कहा कि भारत और वियतनाम के बीच मधुर संबंध हैं। भारत से कई हवाई उड़ानें वियतनाम जाती हैं। दोनों देशों के बीच अच्छे व्यापारिक रिश्ते है। वियतनाम के बहुत से शहर पर्यटन के लिए प्रसिद्ध हैं जहां पर भारत के लोग जाते हैं। उन्होंने कहा कि उनकी कुरुक्षेत्र यात्रा से दोनों देशों के बीच रिश्तें और मजबूत होंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
Enable Notifications OK No thanks