International Gita Mahotsav

 

INTERNATIONAL GITA MAHOTSAV

(5 to 25 December 2026)

Kurukshetra, Haryana

रॉक सॉल्ट आर्ट जैसी नूतन कलाओं को मंच देता अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव

ब्रह्म सरोवर के पावन तट पर आयोजित अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 2023 में कई प्रकार की नूतन कलाकृतियों ने सभी पर्यटकों का मन मोह लिया है। ऐसी ही एक अद्भुत कला, रॉक सॉल्ट आर्ट को स्टॉल न. 349 पर प्रदर्शित किया गया है। रॉक सॉल्ट आर्ट इंडिया से मनीष ने बातचीत के दौरान बताया कि रॉक सॉल्ट की ये कलाकृतियां सजावट के साथ साथ वैज्ञानिक महत्त्व भी रखती हैं। इनमें लगी लाइट से जो गर्म तरंगें निकलती हैं, वे रॉक सॉल्ट के साथ मिलकर सकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न करती है। शंख, ग्लोब, पिरामिड और फायर बोल जैसी विभिन्न आकार वाली कलाकृतियां विदेश से आयात की जाती है और इनकी कीमत इनके वजन पर निर्भर करती है।

पहली बार अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में आए मनीष ने बताया कि उनके पास 1 किलो से लेकर 10 किलो तक की कलाकृतियां हैं जिनकी कीमत 200 रुपए से लेकर लगभग 2 हजार रुपए है। इन कलाकृतियों को बनाने के लिए सेंधा नमक का खनन किया जाता है और बड़े पत्थरों को तराश कर मनचाहा आकार दिया जाता है। मनीष ने बताया कि इसके अलावा उनका गोधन पूजन स्टोर के नाम से धूप, अगरबत्ती और अन्य सामग्री का व्यापार भी है। रॉक सॉल्ट आर्ट का व्यापार मुख्य रूप से अमेजन और फ्लिपकार्ट जैसे ऑनलाइन प्लेटफार्म के तहत होता है। इस वर्ष वह रॉक सॉल्ट आर्ट को लोगो तक पहुंचाने का उद्देश्य लेकर अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में आए है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
Enable Notifications OK No thanks