International Gita Mahotsav

 

INTERNATIONAL GITA MAHOTSAV

Kurukshetra, Haryana (15 November to 5 December 2025)

कुरुक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर का ढांचा तैयार करने के लिए किए जाएंगे हर संभव प्रयास

अंबाला लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री रत्तन लाल कटारिया ने कहा कि कुरुक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर की तमाम सुविधाएं उपलब्ध करवाने और विदेशी पर्यटकों के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर के ढांचे को तैयार करने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। इस विषय को गंभीरता से लेते हुए आने वाले लोकसभा सत्र में कुरुक्षेत्र में विश्वस्तरीय रेलवे स्टेशन का निर्माण करने और अंतर्राष्ट्रीय स्तर का एयरपोर्ट बनाने की मांग को सदन में रखेंगे। इतना ही नहीं सरकार ने गीता जयंती के एक छोटे से समारोह को अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का बड़ा स्वरुप देने का काम किया है।
सांसद रत्तन लाल कटारिया गत्त देर सायं कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के सभागार में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पिछले 60 सालों से कुरुक्षेत्र और शुरु से ही गीता जयंती समारोह के साथ जुड़े हुए है। इस महोत्सव के साथ जीने का प्रयास किया है। इस महोत्सव के एक-एक क्षण उनकी यादों को तरोताजा कर रहे है। इस वर्ष गीता महोत्सव को व्यवस्थित बनाने का सरकार और केडीबी की तरफ से अनोखा प्रयास किया गया है। इस महोत्सव में आने वाले पर्यटकों में उत्साह और जोश देखा जा सकता है। इस महोत्सव ने दुनिया भर के लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करने का काम किया है। अब इस महोत्सव ने अंतर्राष्टï्रीय स्तर पर लोकप्रियता हासिल कर ली है। सरकार की तरफ से इंग्लैंड, कनाडा, मॉरीशिस में गीता महोत्सव का आयोजन किया जा चुका है और मार्च-अप्रैल माह में आस्ट्रेलिया में महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस महोत्सव के महत्व को देखते हुए ही 29 नवंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंचेंगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
Enable Notifications OK No thanks