सांध्यकालीन महाआरती

सांध्यकालीन महाआरती

धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र पूरे विश्व को दे रहा है कर्म करने का संदेश:गुप्ता
सांध्यकालीन महाआरती में शहरी एवं निकाय मंत्री डा. कमल गुप्ता, चेयरमैन सुभाष बराला, विधायक सुभाष सुधा, विधायक असीम गोयल, पूर्व मंत्री कर्णदेव कांबोज ने की शिरकत, केडीबी की तरफ से सभी मेहमानों को स्मृति चिन्ह देकर किया गया सम्मानित
 हरियाणा के शहरी एवं निकाय मंत्री डा. कमल गुप्ता ने कहा कि धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र की पावन धरा पर हजारों वर्ष पूर्व भगवान श्रीकृष्ण ने गीता के उपदेश दिए। इस धर्मनगरी से पूरे विश्व को कर्म करने का संदेश मिल रहा है। इस कर्मभूमि की धरा पर 4 दिसंबर को होने वाले दीपोत्सव में दीपकों की रोशनी से पूरी दुनिया महक उठेगी।
शहरी एवं निकाय मंत्री डा. कमल गुप्ता बुधवार को देर सायं ब्रहमसरोवर पुरुषोतमपुरा बाग में महोत्सव के गीता महाआरती कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रुप में बोल रहे थे। इससे पहले शहरी एवं निकाय मंत्री डा. कमल गुप्ता, चेयरमैन सुभाष बराला, विधायक सुभाष सुधा, विधायक असीम गोयल, पूर्व मंत्री कर्णदेव कांबोज, केडीबी के मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा, भाजपा के जिलाध्यक्ष रवि बतान, पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर मिर्जापुर, रविंद्र सांगवान, सुशील राणा, सौरभ चौधरी, बाबूराम टाया, उपेन्द्र सिंघल, विजय नरुला, महिन्द्र सिंगला सहित अन्य गणमान्य लोगों ने अंतर्राष्टï्रीय गीता महोत्सव पर ब्रहमसरोवर की महाआरती और पूजा-अर्चना की तथा दीपशिखा प्रज्ज्वलित कर विधिवत रुप से महाआरती का शुभारम्भ भी किया। इस महाआरती का गुणगान पंडित बलराम गौतम, पंडित सोमनाथ शर्मा, गोपाल कृष्ण गौतम, अनिल व रुद्र ने किया।
शहरी एवं निकाय मंत्री डा. कमल गुप्ता ने कहा कि यह खुशी का अवसर है कि कुरुक्षेत्र की पावन धरा पर अंतर्राष्टï्रीय गीता महोत्सव के माध्यम से पूरी दुनिया को शांति का संदेश दिया जा रहा है। इस गीता स्थली पर हिंदुस्तान के संतों ने अपनी ओजस्वी वाणी से पूरी दुनिया को गीता के उपदेशों पर चलने के लिए प्रेरित किया है। इस भूमि की तरफ पूरा विश्व आकर्षित हो रहा है। इस सांध्यकालीन महाआरती को देखने पर सुखद अहसास होता है। चेयरमैन सुभाष बराला ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने कुरुक्षेत्र की पावन धरा से पूरे विश्व को गीता के उपदेश दिए। इस पवित्र ग्रंथ गीता के उपदेश आज भी पूरे विश्व के लिए प्रासंगिक है। इसलिए कुरुक्षेत्र का महत्व पूरे विश्व में है। इस पावन धरा पर हर वर्ष कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड की तरफ से अंतर्राष्टï्रीय गीता महोत्सव और सभी संस्थाओं की तरफ से भी गीता महोत्सव को परम्परागत और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है।

Quick Navigation