International Gita Mahotsav

 

INTERNATIONAL GITA MAHOTSAV

05–25 December 2026

गीता महोत्सव में 4 दिसंबर को 18 हजार दीपकों से प्रकाशमय होगा सन्निहित सरोवर का तट

अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के अवसर पर श्रीब्रहामण एवं तीर्थोद्घार सभा द्वारा बुधवार को सन्नहित सरोवर पर श्री गीता यज्ञ व नि:शुल्क गीता वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में उपायुक्त शांतनु शर्मा तथा विशिष्ट अतिथि के रुप में एसडीएम थानेसर सुरेन्द्र पाल ने यज्ञ में आहुति डाली तथा तीर्थ पूजन किया। कार्यक्रम में पहुंचने पर सभा के मुख्य सलाहकार जयनारायण शर्मा, प्रधान श्याम सुंदर तिवारी तथा प्रधान महासचिव रामपाल शर्मा के नेतृत्व में सभा के सदस्यों ने पुष्प गुच्छ भेंट कर अतिथियों का स्वागत किया। सभा द्वारा संचालित कुरुक्षेत्र वेद संस्कृति विद्यालय आचार्य नरेश के नेतृत्व में वेद पाठियों ने मंत्रोच्चरण के बीच तीर्थ पूजन करवाया और गीता यज्ञ में आहुति डलवाई। सभा की ओर से उपायुक्त शांतनु शर्मा तथा एसडीएम सुरेन्द्र पाल को सम्मान स्वरूप श्री मद्भवद गीता जी व स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।
उपायुक्त शांतनु शर्मा ने कहा कि अब पवित्र सन्निहित सरोवर अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का अविभाज्य अंग होगा। इस वर्ष गीता जयंती के दिन 4 दिसम्बर को सन्निहित सरोवर पर भी दीप दान कार्यक्रम में 18 हजार दीए जलाए जाएंगे तथा अगले वर्ष से यहां भी शिल्प मेला व अन्य गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि सभा द्वारा इस सरोवर की कुछ समस्याओं से सरकार व प्रशासन को अवगत करवाया गया है। वे सभा को पूरा विश्वास दिलाते हैं कि जल्द ही सभी समस्याओं का निपटान कर दिया जाएगा। सभा व प्रशासन के बीच गीता जयंती के बाद बैठक कर तीर्थ के सौंदर्यीकरण की विस्तृत योजना बनाई जाएगी। शहर कि विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं द्वारा गीता उत्सव में पूरा सहयोग दिया जा रहा है जिसके लिए प्रशासन इन संस्थाओं के प्रति आभारी है। श्री ब्राह्मण तीर्थोद्घार सभा द्वारा कुरुक्षेत्र के विकास में जो भूमिका निभाई जा रही है वह सराहनीय है। समय-समय पर श्री ब्रहामण एवं तीर्थोद्घार सभा की सहभागिता कुरुक्षेत्र विकास की विभिन्न परियोजनाओं में रहती है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top